Railway News DRM Appointments: रेलवे का बड़ा फैसला.. बदले गए देशभर के 32 रेल डिवीजन के DRM.. किसे, किस मंडल का जिम्मा देखें पूरी लिस्ट

Ads

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) वेद प्रकाश डीआरएम के रूप में नियुक्त प्रमुख नामों में से एक हैं और उन्हें अहमदाबाद का डीआरएम नियुक्त किया गया है। मध्य रेलवे जोन के अधिकारी शिवाजी सुतार मारुति को वैष्णव का नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2025 / 10:22 PM IST,
    Updated On - July 25, 2025 / 08:02 AM IST

Railway News DRM Appointments full list || Image- Wikimedia Commons file

HIGHLIGHTS
  • रेलवे में 32 नए डीआरएम की नियुक्ति हुई।
  • अहमदाबाद डीआरएम बने रेल मंत्री के OSD वेद प्रकाश।
  • सभी मंडलों में दो वर्षीय कार्यकाल पर नई तैनाती।

Railway News DRM Appointments: नयी दिल्ली: रेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को 32 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति के आदेश जारी किए, जो दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके मौजूदा मंडल रेल प्रबंधकों का स्थान लेंगे। आदेश में कहा कि मौजूदा डीआरएम की अगली नियुक्ति के संबंध में आदेश जल्द ही जारी किये जाएंगे।

READ MORE: Madhya Pradesh Today Weather Report: प्रदेश के इन 11 जिलों में आज होगी भयंकर बारिश.. मौसम विभाग ने चेताया, रेस्क्यू टीम भी मुस्तैद

डीआरएम को रेल मंडल के कामकाज संभालने के लिए नियुक्त किया जाता है। वह उस मंडल के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं और उनकी मुख्य जिम्मेदारी सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करना होता है। अधिकारी का कार्यकाल दो वर्ष का होता है जिसके बाद उसे क्षेत्रीय मुख्यालय में समकक्ष या पदोन्नति वाले पद पर स्थानांतरित कर दिया जाता है।

Railway News DRM Appointments: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) वेद प्रकाश डीआरएम के रूप में नियुक्त प्रमुख नामों में से एक हैं और उन्हें अहमदाबाद का डीआरएम नियुक्त किया गया है। मध्य रेलवे जोन के अधिकारी शिवाजी सुतार मारुति को वैष्णव का नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।

देखें सभी मंडलों के नए DRM के नाम

क्रमांक अधिकारी का नाम सेवा नया मंडल क्षेत्र पूर्व अधिकारी का नाम
1 विनोद कुमार IRSE दानापुर पूर्व मध्य रेलवे जयंती कुमार चौधरी
2 दिव्यकांत चंद्राकर IRSE तिरुवनंतपुरम दक्षिण रेलवे मनीष थपलियाल
3 संघराह मौर्य IRSE मुरादाबाद उत्तर रेलवे राजकुमार सिंह
4 कीरेन्द्र नराह कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे सुरेन्द्र कुमार
5 ओमप्रकाश मीणा मदुरै दक्षिण रेलवे शरद श्रीवास्तव
6 बालक राम नेगी IRSE तिरुचिरापल्ली दक्षिण रेलवे एम.एस. अन्बलागन
7 रवि कुमार गुप्ता IRSE आद्रा दक्षिण पूर्व रेलवे
8 पंकज त्यागी IRSE भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे देवाशीष त्रिपाठी
9 गगन गोयल IRSE आगरा उत्तर मध्य रेलवे तेज प्रकाश अग्रवाल
10 प्रदीप कुमार महांती अलीपुरद्वार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
11 अश्वनी श्रीवास्तव IRTS समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे
12 वेद प्रकाश IRTS अहमदाबाद पश्चिम रेलवे
13 मधुकर रौत IRTS पलघाट दक्षिण रेलवे
14 आलोक त्रिपाठी IRTS खुर्दा रोड पूर्व तट रेलवे
15 आर. गोपालकृष्णन IRTS सिकंदराबाद दक्षिण मध्य रेलवे
16 करुणानिधि सिंह IRTS रांची दक्षिण पूर्व रेलवे
17 रवि जैन IRSME जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे विकास पुरवार
18 ललित मोहन पांडेय IRSME खरगपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के. आर. चौधरी
19 जयंत कुमार IRSME आसनसोल पूर्व रेलवे चेतनानंद सिंह
20 अनिरुद्ध कुमार IRSME झाँसी उत्तर मध्य रेलवे दीपक कुमार सिन्हा
21 अमित सारन IRSME सोनपुर पूर्व मध्य रेलवे विवेक भूषण सूद
22 अनिल सिद्धार्थ IRSEE रंगिया पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे नीरज गुप्ता
23 मोहित सोनकिया IRSEE विजयवाड़ा दक्षिण मध्य रेलवे नरेंद्र आनंदराव पाटिल
24 पुणित अग्रवाल IRSEE भुसावल मध्य रेलवे इति पांडे
25 संजीव कुमार IRSSE फिरोजपुर उत्तर रेलवे संजय साहू
26 शैलेन्द्र सिंह IRSSE चेन्नई दक्षिण रेलवे ईर्या भुक्या विश्वनाथ
27 दिनेश वर्मा IRSSE भावनगर पश्चिम रेलवे रविश कुमार
28 गिरीराज कुमार मीना IRAS राजकोट पश्चिम रेलवे अश्वनी कुमार
29 आशीष जैन IRSS वाराणसी उत्तर पूर्व रेलवे विनीत कुमार श्रीवास्तव
30 संतोष कुमार वर्मा IRSS हैदराबाद दक्षिण मध्य रेलवे लोकेश विश्नोई
31 गौरव गोविल IRSSE बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे आशीष कुमार
32 विशाल कपूर IRSME हावड़ा पूर्व रेलवे संजीव कुमार

 

READ ALSO: Chhattisgarh Khadya Aayog: आज पदभार ग्रहण करेंगे छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के नए अध्यक्ष संदीप शर्मा.. CM साय समेत दिग्गज मंत्री रहेंगे मौजूद, यहां होगा समारोह

1. सवाल: डीआरएम (DRM) कौन होता है और उसकी जिम्मेदारी क्या होती है?

जवाब: डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) रेलवे मंडल का प्रशासनिक प्रमुख होता है, जिसकी मुख्य जिम्मेदारी उस मंडल में ट्रेनों का सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित करना होता है।

2. सवाल: एक डीआरएम का कार्यकाल कितना होता है?

जवाब: एक डीआरएम का कार्यकाल आमतौर पर दो वर्ष का होता है। इसके बाद उसे समकक्ष या उच्च पद पर स्थानांतरित कर दिया जाता है।

3. सवाल: क्या डीआरएम नियुक्तियों में कोई बड़ा नाम भी शामिल है?

जवाब: हां, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ओएसडी वेद प्रकाश को अहमदाबाद का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है, जो प्रमुख नामों में से एक हैं।