New Higher Education Secretary Appointed : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लेकिन उच्च शिक्षा मंत्रालय में हो गया बड़ा बदलाव.. मोदी सरकार ने जारी किया आदेश, तत्काल चार्ज लेने के निर्देश

Ads

CJP प्रोटेस्ट और छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त किया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 11:41 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 12:02 AM IST

New Higher Education Secretary Appointed

HIGHLIGHTS
  • शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
  • केंद्र सरकार का अहम निर्णय।
  • नए सचिव के तौर पर नरेश पाल गंगवार को जिम्मेदारी

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बेहद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। आंदोलन के भारी दबाव और लगातार उठते सवालों के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय ने फेरबदल करते हुए शीर्ष स्तर पर सीधी कार्रवाई की है।

नरेश पाल गंगवार को नया सचिव बनाया गया

सरकार ने त्वरित एक्शन लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी विनीत जोशी को उनके पद से हटा दिया है। New Higher Education Secretary Appointed विनीत जोशी को हटाए जाने के तुरंत बाद आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है, जिन्हें अब बिगड़ते हालात को संभालने और परीक्षा सुधारों को तेजी से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

ये भी पढ़ें