अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष ग्रेवाल ने कार्यभार संभाला
अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष ग्रेवाल ने कार्यभार संभाला
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में हरजीत सिंह ग्रेवाल ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, उनकी नियुक्ति अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण, समावेशन, सशक्तीकरण और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में आयोग की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।
बयान में कहा गया कि सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक नेतृत्व का व्यापक अनुभव रखने वाले ग्रेवाल ने सामाजिक सद्भाव, जनकल्याण और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय रूप से काम किया है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य एस. मुनवरी बेगम ने बीते 20 जुलाई को आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था
भाषा हक हक पवनेश
पवनेश

Facebook


