लातूर (महाराष्ट्र), 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र की लातूर पुलिस ने 8 से 22 जून के बीच एक विशेष अभियान के दौरान 14 अपहृत नाबालिग लड़कियों सहित 121 लापता लोगों को खोज निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अपहृत बच्चों और लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर पूरे महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन शोध-4’ अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि लातूर में इस अभियान के दौरान कुल 14 अपहृत लड़कियों का पता लगाया गया और उन्हें उनके माता-पिता से दोबारा मिलाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस अभियान के दौरान 73 लापता महिलाओं और 32 पुरुषों का पता लगाने में भी सफल रही, ऐसे में कुल मिलाकर 121 लोगों को खोजा गया।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा