यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से शुरू होगा फास्टैग, प्रबंधकों को दी गई सख्त चेतावनी
यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से शुरू होगा फास्टैग, प्रबंधकों को दी गई सख्त चेतावनी
नोएडा, 12 जनवरी (भाषा) यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह से फास्टैग स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Read More News: MP Ki Baat: गोडसे, जिन्ना पर फिर सियासी राग! क्या नेताओं को जनता का मुद्दा सियासी नहीं दिखता?
यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।
उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा।
Read More News: CG Ki Baat: बस्तर के लिए ’बघेल’ फार्मूला! आखिर वो कौन सा विकल्प है, जिससे बस्तर में शांति बहाल हो
सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से फास्टैग सुविधा शुरू हो जाएगी।

Facebook


