जम्मू, 12 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद से जुड़ी साजिश के मामले की जांच के तहत बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 2024 में सीमावर्ती जिले में दो लोगों के पास से पिस्तौल और दो ग्रेनेड समेत हथियार एवं गोला-बारूद बरामद होने से जुड़ी एक आतंकवादी साजिश की जांच के सिलसिले में मोहल्ला खोरीनार और हरि-सुरनकोट में ये छापे मारे गए।
उन्होंने कहा कि एनआईए ने पिछले साल अप्रैल में आरोपियों अब्दुल अजीज और मुनव्वर हुसैन के साथ-साथ उनके पाकिस्तानी आका नजीर हुसैन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना