एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर में कई स्थानों में छापे मारे

Ads

एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर में कई स्थानों में छापे मारे

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 09:41 AM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 09:41 AM IST

श्रीनगर, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले के सिलसिले में कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके और कुलगाम जिले में तलाशी ली गई।

इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना