IBC24 Shakti Samman 2026: छत्तीसगढ़ की नारियों को नमन! आज प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करेगा IBC24, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन होंगी मुख्य अतिथि, इतने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

Ads

IBC24 Shakti Samman 2026: छत्तीसगढ़ की नारियों को नमन! आज प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करेगा IBC24, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन होंगी मुख्य अतिथि, इतने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 07:20 AM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 07:20 AM IST

IBC24 Shakti Samman 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • IBC24 ने समाजिक सरोकारों को महत्व देते हुए यह समारोह आयोजित किया
  • 50 प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा
  • सुष्मिता सेन मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पहुंचीं और उनका भव्य स्वागत हुआ

रायपुरः IBC24 Shakti Samman 2026: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। इसी कड़ी में अब IBC24 ने आज सोमवार को ‘शक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित करने जा रहा है, जिसमें प्रदेश की 50 प्रतिभवान महिलाएं सम्मानित होंगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा।

IBC24 Shakti Samman 2026 इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन रविवार को रायपुर पहुंच गईं। रायपुर एयरपोर्ट पर सुष्मिता सेन का जोरदार स्वागत किया गया। IBC24 के प्रबंध संपादक विश्वेश ठाकरे और डीजीएम रविकांत डिमोले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की।

इस समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम कर समाज में नई कीर्तिमान स्थापित की है और समाज की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है। इन महिलाओं को बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने हाथों से सम्मानित करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

शक्ति सम्मान समारोह कब और कहाँ आयोजित हो रहा है?

यह समारोह सोमवार शाम 4 बजे से रायपुर में आयोजित हो रहा है।

इस कार्यक्रम में कितनी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा?

कुल 50 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि कौन हैं?

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मुख्य अतिथि हैं।