इंफाल, 23 मार्च (भाषा) मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए हैं। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) से जुड़े इन उग्रवादियों को रविवार को नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के होआखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
बयान में कहा गया कि उनके पास से दो इंसास राइफल, आठ इंसास एलएमजी मैगजीन, पांच इंसास राइफल मैगजीन, 100 इंसास कारतूस, एक लाख रुपये नकद और पांच हेलमेट बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
भाषा जोहेब शोभना
शोभना