Jammu-Kashmir News | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Jammu-Kashmir News ईरान में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए कश्मीर से इंसानियत की एक मिसाल सामने आई है। मुश्किल परिस्थितियों में घिरे लोगों के समर्थन में कश्मीरियों ने आगे बढ़कर हर संभव मदद कर रहे हैं। इसी बीच एक महिला ने भी अपने तीन दशकों से सहेज कर रखा सोना दान किया है। बताया जा रहा है कि यह उनके पति की आखिरी निशानी थी, जिनका 28 साल पहले निधन हो गया था।
Jammu-Kashmir News दरअसल, भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कश्मीर की एक सम्मानित बहन ने, 28 साल पहले गुज़र चुके अपने पति की निशानी के तौर पर सँभालकर रखा हुआ सोना, ईरान के लोगों के लिए प्यार और एकजुटता से भरे दिल के साथ दान कर दिया। आपके आँसू और आपकी पवित्र भावनाएँ ईरान के लोगों के लिए सांत्वना का सबसे बड़ा स्रोत हैं, और इन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। धन्यवाद कश्मीर। धन्यवाद भारत।” खास बात यह है कि महिला ने बताया कि इन गहनों से उसका बहुत गहरा भावनात्मक जुड़ाव था, क्योंकि ये उसके पति का दिया हुआ तोहफा थे। पति के गुजरने के बाद से उसने 28 सालों तक इन गहनों को बहुत संभालकर रखा था।
A respected sister from Kashmir, donated the gold kept as a memento of her husband who passed away 28 years ago with a heart full of love and solidarity for the people of #Iran.
Your tears and pure emotions are the greatest source of comfort for the people of Iran and will never… pic.twitter.com/0zFcJwGhj0— Iran in India (@Iran_in_India) March 22, 2026
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने गहने और कीमती सामान दान किए हैं जबकि बच्चों ने अपनी बचत और जेब खर्च तक दे दिया। युवाओं के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह केवल मदद नहीं, बल्कि साझा सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की अभिव्यक्ति भी है।