bhopal cow meat/ image source: IBC24
Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश की भोपाल में एक बार फिर गौकशी का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने छोटे तालाब के किनारे एक बोरा देखा, जिसमें गौवंश के कटे हुए अवशेष रखे थे। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में रोष उत्पन्न कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को गंभीर अपराध मानते हुए तुरंत विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चक्का जाम कर सड़क जाम किया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और कानून के प्रति भी चुनौती पेश करती हैं। उनका आरोप है कि गौवंश की हत्या और अवशेष फेंकने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून लागू होना चाहिए।
आपको बता दें कि, राजधानी से कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियलखेड़ा इलाके से एक बार फिर गौवंश के कटा हुआ अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कचरे में कटा हुआ गौवंश का सिर और अन्य हिस्से फेंके हुए पाए गए। Bhopal Cow Meat घटना ने इलाके में रहने वाले लोगों में डर और चिंता का माहौल बना दिया है।
Bhopal Cow Meat मामले में पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने अवशेषों का परीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला जानवरों की हत्या और अवैध कटाई से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी देने की अपील की है।
वहीं, बीते 18 दिसंबर को जहांगीराबाद इलाके में पकड़े गए 26 टन मांस के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लैब टेस्ट में इस मांस के गौमांस होने की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के आते ही प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइवस्टॉक स्लाटर हाउस को सील कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 18 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं जहांगीराबाद इलाके के लाइवस्टॉक स्लाटर हाउस से लोड होकर निकले ट्रक को पुलिस मुख्यालय के सामने पकड़ा था। हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता के हंगामे की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंचे। ट्रक में 26 टन मांसपैकेट्स में लोड था।
Madhya Pradesh Beef News पुलिस ने ट्रक में लदे मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। अब लैब की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से गौमांस होने की बात कही गई है। Cow Meat Case MP इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही इवस्टॉक स्लाटर हाउस को सील कर दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने स्लाटर हाउस के बाहर पुलिस बल तैनात करते हुए आगे की कार्यवाई शरू कर दी है।