एनआईए की बड़ी कार्रवाई, जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता के ठिकानों पर भी हमला
एनआईए की बड़ी कार्रवाई, जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता के ठिकानों पर भी हमला
जम्मू कश्मीर। पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद से भारतीय सेना सख्ती से अपना काम कर रही है। इसी के चलते जम्मू में नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी ने अलगाववादी नेता नेता यासीन मिलक, नईम खान और जफर भट के श्रीनगर स्थित उनके ठिकानों पर छापा मारा कार्रवाई की है। इन सब में ध्यान देने वाली बात यह है कि जम्मू-कश्मीर में दहशत गर्दी फ़ैलाने के आरोप में यासीन मलिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसके ठिकानों पर भी हमला किया गया है।
ये भी पढ़ें –भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200 से 300
गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने यासीन मलिक और कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कुछ नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी. बाद में मलिक ने कहा था कि उन्हें राज्य से कभी कोई सुरक्षा नहीं मिली. मलिक ने कहा था, ‘मेरे पास पिछले 30 सालों से कोई सुरक्षा नहीं है. ऐसे में जब सुरक्षा मिली ही नहीं तो वे किस वापसी की बात कर रहे हैं. ये सरकार की तरफ से बिल्कुल बेईमानी है.’ मलिक ने संबंधित सरकारी अधिसूचना को ‘झूठ’ करार दिया था।


Facebook


