2 दिन के दौरे पर पहुंची अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को भा गया भारत, ये कहा
2 दिन के दौरे पर पहुंची अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को भा गया भारत, ये कहा
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। पहले दिन उन्होंने नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक इमारतों में घूमीं। इस दौरान वे हुमायुं का मकबरा भी देखने पहुंची। निक्की हेली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत आकर मैं काफी खुश हूं। यह उतना ही खूबसूरत है जितना मैंने सोचा था। हुमायुं का मकबरा ये दर्शाता है कि भारत अपनी संस्कृति और विरासत को कितना महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दो सबसे पुराने लोकतंत्र हैं। मेरा मानना है कि कई स्तरों पर दोनों के काम करने के तरीके एक समान हैं, चाहे वह आतंकवाद का मुकाबला करना हो या कुछ और। इसके लिए हम सैन्य पहलू पर ज्यादा मजबूती से काम करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर भारत के लिए अपने लगाव को और मजबूत करना चाहती हूं। हमारी धारणा दोस्ती की है, भारत और अमेरिका एक साथ हैं। हम इस संबंध को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : पुलिस परिवार के आंदोलन को ननकी ने बताया जायज, ये कहा
बता दें कि निक्की हेली 26 जून की देर रात भारत पहुंची। भारत प्रवास के दौरान उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सकती है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। अपनी यात्रा के दौरान वे सरकार के प्रतिनिधियों के संग बड़े कारोबारियों और स्टूडेंट्स से मिलेंगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


