सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले

Ads

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 08:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

गंगटोक, छह नवंबर (भाषा) सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 32,039 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को प्रदेश में 11 नये मामले सामने आये थे ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 399 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 153 है, जबकि 31,159 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि कुल मिला कर 328 मरीज दूसरे राज्यों में चले गये हैं।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप