अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 संक्रमण के नौ नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 संक्रमण के नौ नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 संक्रमण के नौ नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 16, 2020 4:29 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 16 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 से नौ और लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमण के कुल 4,536 मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि नौ नए मामलों में से पांच मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए, जबकि चार लोगों ने हाल में यात्रा की थी।

संक्रमण से 15 और लोगों के उबरने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,330 हो गई है।

यहां 145 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि कुल 61 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

भाषा

मानसी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में