पहले नौकरी का दिया झांसा… फिर अपने घर में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, एक महिला सहित नौ लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

Ads

Nine people, including a woman, arrested for sexually assaulting minor girl in Kochi

  •  
  • Publish Date - November 17, 2022 / 03:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

Raped a woman by calling her in a hotel

कोच्चि : बंदरगाह शहर कोच्चि में एक नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई महीनों से उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक महिला सहित नौ लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने नौ में से एक मकान मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Read More : वीर सावरकर पर राहुल गांधी ने कर दी बड़ी टिप्पणी, उद्धव ठाकरे बोले ‘मैं सहमत नहीं’

एर्नाकुलम सेंट्रल के पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आदमियों में से एक ने काम की तलाश में अगस्त में शहर में आने पर लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और उसे नौकरी दिलाने का वादा भी किया। अधिकारी ने दावा किया कि वह लड़की को आवास पर ले गया और उससे बलात्कार किया, उसके बाद अन्य तीन आरोपियों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।

Read More : दूल्हे ने बचा ली दुल्हन की लाज, वरना मेहमानों के सामने हो गई थी बेज्जती, जयमाला के बाद स्टेज पर हो गया ये कांड

पुलिस ने कहा कि इसके बाद एक आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर एक महिला को सौंप दिया, जो शहर के पलारीवट्टोम इलाके में एक “होमस्टे” चलाती थी। पलारीवट्टोम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि महिला मकान मालिक ने कथित तौर पर बिचौलिये के रूप में काम किया और अन्य पुरुषों द्वारा लड़की का यौन शोषण करवाया। उन्होंने कहा कि पलारीवट्टोम पुलिस ने मामले में महिला मकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : मंच पर अचानक बिगड़ी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत, डॉक्टरों ने तुरंत संभाला, जानें अब कैसी है हालत 

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) का मामला दर्ज किया गया है तथा मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। घटना का पता तब चला जब लड़की केरल के त्रिशूर जिले में अपने घर लौटी और वहां पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।पलारीवट्टोम पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शिकायत को कोच्चि पुलिस को स्थानांतिरत कर दिया गया जहां मामले की जांच शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मामले में आगे और भी गिरफ्तरियां होने की संभावना है।