निर्भया केस पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला
निर्भया केस पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला
नई दिल्ली। दिसंबर 2012 के निर्भया गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अपना बड़ा फैसला सुनाने जा रही है। बता दें की चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा,न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ आज चार दोषियों में से तीन दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी।
ज्ञात हो कि दिसंबर 2012 में 23 वर्षीय छात्रा के साथ 6 लोगों ने चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया था। गंभीर चोट के बाद छात्रा की इलाज के दौरान 14 दिन बाद मौत हो गई थी। निर्भया की मौत पूरे देश का आक्रोश फुट पड़ा था। पकड़े गए 6 आरोपियों में से चार अभी हिरासत में है।मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी.वहीं एक आरोपी नाबालिग होने के चलते तीन साल सुधार गृह में रहने के बाद रिहा हो गया है।

साथ ही निर्भया कांड के चार दोषियों में शामिल अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के पांच मई 2017 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं की है। अभी उसे सुप्रीम कोर्ट से मिली मौत की सजा बरकरार है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


