निर्भया के दोषी विनय का नया हथकंडा, अब दीवार पर सिर पटककर खुद को किया घायल

निर्भया के दोषी विनय का नया हथकंडा, अब दीवार पर सिर पटककर खुद को किया घायल

निर्भया के दोषी विनय का नया हथकंडा, अब दीवार पर सिर पटककर खुद को किया घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 20, 2020 4:18 am IST

नई दिल्ली। फांसी के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं निर्भया के दोषियों ने फिर से हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। तिहाड़ जेल में बंद दोषी विनय ने दीवार में सिर पटकर खुद चोट पहुंचाने की कोशिश की है।

पढ़ें- बाफना मंगलम के मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, मैरिज पैलेस और घर को …

विनय को मामूली चोट आई है। जेल प्रशासन के मुताबिक 16 जनवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार से सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया।

पढ़ें- गोठान में तोड़फोड़ करने वाले 9 ग्रामीण गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जमीन पर कब्जा करने की थी नीयत

विनय के सारे कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विनय शर्मा की याचिका को खारिज कर उसके फांसी का रास्ता साफ कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका की अस्वीकृति को चुनौती दी गई थी। बता दें कि बीते दिनों फांसी से बचने के लिए दोषी वियन ने नया हथकंडा आजमाते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गया था। हालांकि, कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रशासन को कानून के अनुसार विनय का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

पढ़ें- पुलिसकर्मी के घर में ही युवती के साथ हो रहा था 7 साल से दुष्कर्म, ऐ…

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के चारों दोषियों को 3 मार्च सुबह छह बजे फांसी देने के लिए नया डेथ वारंट जारी किया है। यह तीसरी बार है कि इन चारों के लिए मृत्यु वारंट जारी किये गये हैं।

 


लेखक के बारे में