नीति आयोग की बैठक में पीएम ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिलाया मदद का भरोसा, रमन भी शामिल
नीति आयोग की बैठक में पीएम ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिलाया मदद का भरोसा, रमन भी शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल एक ऐसा मंच है जो ऐतिहासिक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार उन्हें सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री आगे ने कहा कि नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल ने ‘टीम इंडिया‘ की तरह काम किया है। उन्होंने जीएसटी लागू करने को इसका प्रमुख उदाहरण बताया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-पुलिस कर्मियों के परिवार वालों के आंदोलन की चेतावनी से हड़कंप, अफसरों ने बताया असंवैधानिक
नीति आयोग की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मध्य-प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। दो दिन चलने वाली इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान तमाम मुख्यमंत्रियों को ‘न्यू इंडिया 2022’ का एजेंडा दिया जाएगा और उस पर काम करने की रणनीति भी बताई जाएगी।
ये भी पढ़ें-शाम 5 से रात 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा छेड़छाड़ की घटनाएं, डायल 100 से खुलासा
प्रधानमंत्री नीति आयोग की गवर्निग कांउसिल के अध्यक्ष हैं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इसके सदस्य हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री सहित महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री भी इसमें बतौर सदस्य शामिल हैं। गवर्निग काउंसिल की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, अंतिम बैठक पिछले साल अप्रैल में हुई थी।
वेब डेस्क IBC 24

Facebook


