नितिन नवीन ने दिल्ली में एआई समिट में विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Ads

नितिन नवीन ने दिल्ली में एआई समिट में विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 12:46 AM IST

अहमदाबाद, 20 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने नयी दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के आयोजन स्थल पर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि पहले कुछ पार्टियां केवल ‘अर्बन नक्सल’ से प्रभावित होती थीं, लेकिन आज वे खुद इसका हिस्सा बन चुकी हैं।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के प्रदर्शनी हॉल में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी टी-शर्ट पकनकर और पकड़कर प्रदर्शन किया।

गुजरात के उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और उद्यमियों को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि इस घटना से हम सभी दुखी हैं।

उन्होंने कहा, “हम अक्सर ‘अर्बन नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कह सकता हूं कि पहले कुछ पार्टियां सिर्फ इससे प्रभावित होती थीं, लेकिन आज वे पूरी तरह इसका हिस्सा बन चुकी हैं।”

नवीन ने कहा, “जब भारत की वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है, ऐसे समय में इस तरह की हरकत ने भारत की प्रगति को ठेस पहुंचाई है।”

भाषा खारी वैभव

वैभव