IBC24 Vande Matram: ट्रंप का बयान, “भारत-पाकिस्तान संघर्ष में गिराए गए 11 महंगे फाइटर जेट्स”.. 75 बार कर चुके है युद्ध रुकवाने का दावा

Ads

IBC24 Vande Matram: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरने का दावा दोहराया, 75 बार युद्ध रुकवाने का श्रेय लेने की बात कही।

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 12:04 AM IST

IBC24 Vande Matram || Image- Fortune file

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का 11 फाइटर जेट गिरने दावा
  • 75 बार सीजफायर का श्रेय लिया
  • भारत ने मध्यस्थता से किया इंकार

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बार बार एक ही रट लगाए हुए हैं कि, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकवाया था। (IBC24 Vande Matram) ट्रम्प का कहना है कि, उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी कि, अगर वे झगड़ा बंद नहीं करेंगे तो कोई ट्रेड डील नहीं होगी। रिपोर्ट में देखें, ट्रम्प ने कैसे एक बार फिर अपनी ‘पर्सनल डिप्लोमेसी’ और टैरिफ को लेकर इस संघर्ष रोकने का श्रेय लिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को वॉशिंगटन में फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि, मैंने दोनों देशों पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वे संघर्ष रोकने के लिए ट्रम्प ने कहा कि, उस समय दोनों देशों के बीच हालात बहुत खराब थे, लड़ाई तेज हो गई थी और विमान गिराए जा रहे थे। मैंने दोनों नेताओं को फोन किया। मैंने दोनों से साफ कह दिया था कि अगर वे झगड़ा खत्म नहीं करेंगे तो मैं उनके साथ कोई ट्रेड डील नहीं करूंगा।

ट्रम्प के मुताबिक दोनों देश लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे का मामला आया और नुकसान की बात सामने आई तो वे मान गए। (IBC24 Vande Matram) ट्रम्प ने दावा किया कि, इस संघर्ष के दौरान 11 महंगे फाइटर जेट्स गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये फाइटर जेट्स किस देश के थे। ट्रम्प 75 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा कर चुके हैं। वहीं, भारत लगातार यह कहता रहा है कि भारत-पाकिस्तान के मुद्दों में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी।

ट्रम्प मई 2025 से सीजफायर का क्रेडिट ले रहे हैं। सीजफायर के तुरंत बाद ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट किया कि, अमेरिका की मध्यस्थता से “पूर्ण और तत्काल” सीजफायर हुआ। (IBC24 Vande Matram) जुलाई 2025: ट्रंप ने कई बार कहा कि, उन्होंने 8 युद्ध रोके, जिसमें भारत-पाकिस्तान शामिल है। नवंबर 2025 में उन्होंने 8 प्लेन गिराए जाने का दावा किया। फरवरी 2026: एक ही दिन में दो बार दोहराया, जिसमें परमाणु युद्ध रोकने का जिक्र। ट्रंप ये दावा रैलियों, इंटरव्यू, सोशल मीडिया और इवेंट्स में बार-बार दोहराते हैं, अक्सर अपनी ‘पर्सनल डिप्लोमेसी’ और टैरिफ को क्रेडिट देते हुए। हालांकि, आंकड़े बदलते रहते हैं, और भारत-पाकिस्तान दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष को लेकर क्या दावा किया?

उन्होंने कहा 11 फाइटर जेट गिरे और अमेरिका ने सीजफायर करवाया।

Q2. ट्रंप कितनी बार युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं?

वे 75 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं।

Q3. भारत का इस दावे पर क्या रुख है?

भारत तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता।