Donald Trump Tariff News : U.S. सुप्रीम कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, $89 बिलियन का टैरिफ अवैध घोषित, कंपनियां अब कर सकती है यह मांग

Ads

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैर-कानूनी करार दिया। इससे $89 बिलियन की संभावित टैरिफ आय प्रभावित हो सकती है और अब कंपनियां सरकार से टैक्स रिफंड की मांग कर सकती हैं।

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 09:30 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 09:58 PM IST

Donald Trump Tariff News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैर-कानूनी घोषित किया।
  • लगभग $89 बिलियन की टैरिफ आय प्रभावित होने की संभावना, कंपनियों को अब रिफंड का अधिकार।
  • कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति की व्यापारिक शक्तियां कानून के ऊपर नहीं हैं।

नई दिल्ली : Donald Trump Tariff News अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापारिक नीतियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैर-कानूनी करार दे दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के पास टैरिफ लगाने की असीमित शक्ति नहीं है और उन्हें संवैधानिक सीमाओं के भीतर रहकर ही काम करना होगा।

$89 बिलियन की आय पर संकट

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमेरिकी सरकार की आर्थिक गणित बिगड़ती नजर आ रही है। इस आदेश के बाद लगभग $89 बिलियन (89 अरब डॉलर) की टैरिफ आय सीधे तौर पर प्रभावित हो सकती है। Donald Trump सबसे बड़ी राहत उन व्यापारिक कंपनियों को मिली है जिन्होंने अब तक यह टैक्स चुकाया है, कानूनन अब वे कंपनियां सरकार से अपना रिफंड मांगने की हकदार हो गई हैं।

असीमित शक्तियों पर कोर्ट का अंकुश

कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि व्यापारिक मामलों में राष्ट्रपति की शक्तियां कानून के ऊपर नहीं हैं।Donald Trump Tariff News  इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब ट्रंप प्रशासन के उन कड़े आर्थिक फैसलों पर सवालिया निशान लग गया है जिन्हें वैश्विक बाजार के लिए चुनौती माना जा रहा था।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के किस निर्णय को रद्द किया?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ को गैर-कानूनी घोषित किया।

इस फैसले से आर्थिक प्रभाव क्या होगा?

लगभग $89 बिलियन की टैरिफ आय प्रभावित हो सकती है और अब कंपनियां टैक्स रिफंड की मांग कर सकती हैं। Q3. कोर्ट ने राष्ट्रपति की शक्तियों पर क्या कहा?

कोर्ट ने राष्ट्रपति की शक्तियों पर क्या कहा?

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति की व्यापारिक शक्तियां कानून और संवैधानिक सीमाओं के भीतर ही सीमित हैं।