कल दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे नीतीश कुमार, इन सात पार्टियों के समर्थन से बनेगी सरकार

Ads

कल दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे नीतीश कुमार, इन सात पार्टियों से समर्थन से बनेगी सरकार : Nitish Kumar will take oath tomorrow at 2 pm

  •  
  • Publish Date - August 9, 2022 / 08:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

Nitish Kumar

पटनाः बिहार में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर होने जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और आरजेडी के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कल दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

Read more : रफ्तार का कहर… SUV ने चार लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत 

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपे जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक वह साथ रहे, उन्होंने गठबंधन का धर्म निभाया। विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद हमने फैसला लिया। सभी नेताओं की इच्छा थी कि हम एनडीए गठबंधन से अलग हों। उन्होंने बीजेपी पर जेडीयू को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया।

Read more : IAS टीना डाबी के नाम पर ठगी, whatsapp पर फोटो लगाकर कर रहा था ये मांग 

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने विपक्ष को दिशा दी है। हम समाजवादी लोग हैं और चाचा-भतीजा एक हैं। नीतीश कुमार सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। हमारा लक्ष्य संविधान बचाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का एजेंडा नहीं चलने देंगे। भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है।

बिहार में किसके पास कितने विधायक

बिहार में अभी केवल महागठबंधन में अभी कुल विधायकों की संख्या 114 हैं। आरजेडी के पास केवल 79 विधायक हैं, वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू के पास 45 विधायक हैं। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के पास 77 विधायक हैं। कांग्रेस के विधायकों की संख्या 19 है। सीपीआई (माले) -12, सीपीएम- 2, सीपीआई- 2 और जीतन राम मांझी की हम के पास 4 विधायक हैं।