BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोई हताहत नहीं, ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन सफल’ रहा : माझी

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोई हताहत नहीं, ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन सफल’ रहा : माझी

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोई हताहत नहीं, ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन सफल’ रहा : माझी
Bhasha
Published: 25 Oct 2024 | 12:03 pmModified: 25 Oct 2024 | 12:03 pm

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दावा किया कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण राज्य में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और इस तरह हमारा ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन’ सफल रहा।

ओडिशा के तट पर भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई थी और शुक्रवार सुबह यह पूरी हो गई। ‘दाना’ को ओडिशा तट पर पहुंचने में साढ़े आठ घंटे का समय लगा।

माझी ने सुबह यहां चक्रवात की स्थिति की समीक्षा की और बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

माझी ने घोषणा की, “चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं है। सभी के सहयोग से हमारा ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन’ सफल रहा है।”

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती प्रणाली बनने से पहले ओडिशा सरकार ने ‘शून्य मानवीय क्षति’ (जीरो कैजुअल्टी मिशन) का लक्ष्य रखा था और तैयारी के पहले दिन से ही उस दिशा में काम किया गया।

माझी ने कहा कि बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के लिए लगभग छह लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), अग्निशमन सेवा, ओडिशा पुलिस की बचाव टीम, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया और अन्य सहित सभी हितधारकों को धन्यवाद देते हुए कहा, “भगवान जगन्नाथ की कृपा और सभी के सहयोग से सरकार मानव जीवन बचाने में सफल रही है।”

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोई हताहत नहीं, ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन सफल’ रहा : माझी

People also search for:Odisha Cyclone Chief Minister
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm