खड्डा कॉलोनी इलाके में हुई हत्या के पीछे कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं: दिल्ली पुलिस

Ads

खड्डा कॉलोनी इलाके में हुई हत्या के पीछे कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं: दिल्ली पुलिस

  •  
  • Publish Date - September 14, 2023 / 12:36 AM IST,
    Updated On - September 14, 2023 / 12:36 AM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि खड्डा कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर की गई हत्या में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। इसने यह भी कहा कि हत्या एक मामूली विवाद को लेकर की गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जैतपुर के पास खड्डा कॉलोनी के बी-ब्लॉक अर्पण पुलिया के पास हुई वारदात में कमल किशोर की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई शिवम घायल हो गया था।

उन्होंने ने कहा कि खड्डा कॉलोनी के शाहरुख को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि किशोर, शिवम और शाहरुख स्थानीय अपराधी थे जिन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया।

इसने कहा कि तीन दिन पहले तीनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और लूट की रकम बांटने को लेकर उनके बीच बहस हुई तथा नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल