टीडीपी सांसद ने कहा- आंध्र को केंद्र जितना पैसा दे रही उससे ज्यादा तो बाहुबली का कलेक्शन

टीडीपी सांसद ने कहा- आंध्र को केंद्र जितना पैसा दे रही उससे ज्यादा तो बाहुबली का कलेक्शन

टीडीपी सांसद ने कहा- आंध्र को केंद्र जितना पैसा दे रही उससे ज्यादा तो बाहुबली का कलेक्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 20, 2018 10:24 am IST

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत तेलगु देशम पार्टी ने की। पार्टी सांसद जयदेव गल्ला ने मोदी सरकार पर जमकर तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और आंध्रप्रदेश राज्य के बीच धर्मयुद्ध छिड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आंध्रप्रदेश की जरूरतों को नजरअंदाज कर साफ संकेत दिया है कि राज्य की जरूरतें मोदी सरकार के लिए राष्ट्रीय मुद्दा नहीं हैगल्ला ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से जितना पैसा मिला है, उससे ज्यादा तो बाहुबलीफिल्म का कलेक्शन था। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी ने राज्य से सिर्फ खोखले वादों की राजनीति की है। एक तेलुगु फिल्म का हवाला देते हुए गल्ला ने कहा कि फिल्म में जिस तरह पिता की मौत के बाद एक एनआरआई बेटा सत्ता की बागडोर संभालता है और राज्य की जनता को साफ कहता है कि वादे तो सिर्फ वादे हैं गल्ला ने कहा कि फिल्म की कहानी के जैसे ही मोदी सरकार राज्य के साथ बर्ताव कर रही है

यह भी पढ़ें : संसद के दिलचस्प नजारे, भाषण के बाद मोदी से गले मिले राहुल, फिर सीट पर बैठते ही मारी आंख

टीडीपी सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के विभाजन के समय किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि आंध्रप्रदेश को जरूरी संसाधन मुहैया नहीं कराए गए जिसके चलते राज्य सरकार को कड़ी चुनौतियों के दौर से गुजरना पड़ रहा हैटीडीपी सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में संसद के पटल से कही गई बातें और किए गए वादों का कोई महत्व नहीं रह गया है

गल्ला कहा कि मोदी सरकार के मंत्रियों ने राज्य संसद के अंदर राज्य को तमाम मदद देने का वादा किया लेकिन अपने उस वादे को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर गल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य को विशेष दर्जा देने की बात कही थी

यह भी पढ़ें : शिवसेना ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- यह अविश्वास प्रस्ताव चमड़ी उधेड़ने के लिए

राज्य में प्रधानमंत्री ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा किया है लेकिन कर्नाटक के चुनावों में जिस तरह से उनकी पार्टी ने जनार्दन रेड्डी और उनके करीबियों को टिकट दिया है इससे साफ है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में