नये मेडिकल कॉलेज, सीट बढ़ाने संबंधी कोई फैसला नहीं हुआ है: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग

Ads

नये मेडिकल कॉलेज, सीट बढ़ाने संबंधी कोई फैसला नहीं हुआ है: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग

  •  
  • Publish Date - April 12, 2024 / 12:41 AM IST,
    Updated On - April 12, 2024 / 12:41 AM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अब तक 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए किसी भी नये मेडिकल कॉलेज या मेडिकल पाठ्यक्रमों में स्नातक या स्नातकोत्तर सीटों की संख्या में वृद्धि को मंजूरी नहीं दी है।

एनएमसी ने सीट बढ़ाने के संबंध में मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष के लिए प्राप्त आवेदन अभी भी प्रक्रियाधीन हैं। एनएमसी ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि मामले में कोई भी निर्णय लिये जाने पर तुरंत एनएमसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

नोटिस में कहा गया कि मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी), एनएमसी ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अब तक किसी भी नए मेडिकल कॉलेज या विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में स्नातक या स्नातकोत्तर सीट में वृद्धि को मंजूरी नहीं दी है।

एनएमसी ने कहा कि हाल में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना और विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में स्नातक या स्नातकोत्तर सीटों को मंजूरी के संबंध में आई खबरें फर्जी हैं।

भाषा आशीष जितेंद्र

जितेंद्र

ताजा खबर