दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कोई सुधार नहीं, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कोई सुधार नहीं, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कोई सुधार नहीं, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
Modified Date: November 10, 2024 / 11:11 am IST
Published Date: November 10, 2024 11:11 am IST

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ में श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 रहा।

अलीपुर, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी और बवाना सहित कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

इस बीच, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत था।

इसने सुबह के समय आसमान साफ ​​रहने की बात कही और शाम तथा रात में धुंध छाने की आशंका जताई।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत छाई रहने और सुबह नौ बजे औसत एक्यूआई 358 होने के साथ वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

भाषा योगेश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में