अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 23, 2021 10:23 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 23 अगस्त (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पर बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया तथा यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 7,557 बनी हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में आठ संक्रमितों का इलाज चल रहा है, ये सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। दो अन्य जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार कोरोना वायरस से मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से उबरने के साथ, संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,420 हो गई। बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई तथा कुल मृतक संख्या 129 है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 4,72,803 नमूनों की कोविड जांच की गयी है तथा नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.60 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,34,151 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

भाषा

मानसी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में