पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 02:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

पुडुचेरी, 25 मार्च (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया और न ही किसी मरीज की जान गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलू ने बताया कि पिछले दो दिनों से रोजाना एक- एक नये मरीज का पता चलने के बाद पिछले 24 घंटे में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,774 बनी रही।

विभाग ने पिछले 24 घंटे में 287 नमूनों की कोविड-19 जांच की थी। संक्रमण से मौत का आज कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या 1,962 है।

उनके अनुसार पुडुचेरी में उपचाराधीन रोगियों की संख्या नौ है तथा पिछले 24 घंटे में दो मरीजों के संक्रमणमुक्त हो जाने के बाद अबतक प्रदेश में 1,63,803 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 16,25,324 खुराकें लगायी गयी हैं जिनमें से 9,41,685 पहली खुराक ,6,69,943 दूसरी खुराक एवं 13,696 बूस्टर खुराक हैं।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा