अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 25, 2021 4:15 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 25 फरवरी (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,016 है और एक व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,950 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संक्रमण से कुल 62 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कुल 2.63 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में