अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: March 8, 2021 5:53 am IST

ईटानगर, आठ मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल. जाम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमण के अभी तक कुल 16,839 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 16,780 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तीन लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और वायरस से अभी तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक 4.08 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में कुल 55,304 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं।

भाषा

निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में