अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
पोर्ट ब्लेयर, 10 जुलाई (भाषा)अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है,यहां संक्रमितों की संख्या 7,492 है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पांच जुलाई को भी केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था।
केन्द्र शासित प्रदेश में एक मरीज शुक्रवार को संक्रमण मुक्त हुआ, जिसे मिला कर कुल 7,352 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 128 है। यहां 12 मरीजों का संक्रमण का उपचार चल रहा है।
अभी तक प्रशासन ने कुल 4,17,598 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.79 प्रतिशत है। इसबीच स्वास्थ्य सचिव आर एन शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 2,18,848 लोगों को कोविड-18 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1,62,321 लोगों को पहली और 56,527 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
भाषा
शोभना शाहिद
शाहिद

Facebook


