लद्दाख में पिछले 11 दिन में कोविड से किसी की मौत नहीं

लद्दाख में पिछले 11 दिन में कोविड से किसी की मौत नहीं

लद्दाख में पिछले 11 दिन में कोविड से किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 1, 2021 11:19 am IST

लेह, एक जुलाई, (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पिछले 11 दिन में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है । एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले सामने आये । इनमें से 33 लेह में जबकि दो कारगिल में हैं । इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20073 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में 19 जून को एक व्यक्ति की महामारी से मौत हुयी थी । उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 202 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है ।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 27 मरीज संक्रमण मुक्त हुये और केंद्र शाासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 279 है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 19592 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में