एक वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम पुन: शुरू करने की कोई योजना नहीं: शिक्षा मंत्रालय

Ads

एक वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम पुन: शुरू करने की कोई योजना नहीं: शिक्षा मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 06:28 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रम का समय एक साल किए जाने की कोई योजना नहीं है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सदन में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नियम और मानक तय करने वाले वैधानिक प्राधिकार – राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल बी.एड. कार्यक्रम का समय पुन: एक साल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।’’

एनसीटीई ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिशों के मुताबिक, 2014 में बंद किए गए एक वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम को एक दशक से अधिक समय बाद फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है।

भाषा वैभव सुभाष

सुभाष

ताजा खबर