नोएडा: सोरखा गांव के ‘कन्या गुरुकुल’ की 14 वर्षीय छात्रा लापता

नोएडा: सोरखा गांव के ‘कन्या गुरुकुल’ की 14 वर्षीय छात्रा लापता

नोएडा: सोरखा गांव के ‘कन्या गुरुकुल’ की 14 वर्षीय छात्रा लापता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 19, 2021 7:52 am IST

नोएडा (उप्र) 19 जनवरी (भाषा) थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव स्थित एक गुरुकुल से आठवीं कक्षा की छात्रा सोमवार रात लापता हो गई ।

गुरुकुल की तरफ से छात्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव के ‘कन्या गुरुकुल’ की 14 वर्षीय छात्रा 19 जनवरी देर रात गुरुकुल से लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल प्रबंधन की सदस्य सृष्टि ने थाना सेक्टर 49 में छात्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा की बड़ी बहन भी इसी गुरुकुल में पढ़ती है।

गौरतलब है कि इस गुरुकुल में हरियाणा की रहने वाली एक छात्रा की 2020 में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। छात्रा के परिजन ने गुरुकुल के प्रबंधक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अब भी विचाराधीन है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में