नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत
नोएडा (उप्र), 15 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में पिकअप वाहन चालक एवं अलीगढ़ के दिल्ली गेट निवासी मोहित (26) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
गुप्ता ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
भाषा सं खारी
खारी

Facebook


