Balrampur CRPF Fake Document Case : कोबरा बटालियन में ‘फर्जी’ कमांडो! दूसरे के नाम पर पहनी CRPF की वर्दी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के आधार पर Central Reserve Police Force (CRPF) में नौकरी हासिल करने वाले 204 कोबरा बटालियन के एक आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित रूप से दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों में हेरफेर कर नियुक्ति प्राप्त की थी।

Balrampur CRPF Fake Document Case : कोबरा बटालियन में ‘फर्जी’ कमांडो! दूसरे के नाम पर पहनी CRPF की वर्दी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Balrampur CRPF Fake Document Case / Credit : IBC24


Reported By: Arun Soni,
Modified Date: May 15, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: May 15, 2026 1:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के जरिए CRPF में नौकरी पाने का मामला सामने आया।
  • 204 कोबरा बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया।
  • आरोपी ने दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों में कूट रचना कर प्रमाण पत्र बनवाया था।

बलरामपुर : Balrampur CRPF Fake Document Case छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सीआरपीएफ में नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला सामने आया है। बलरामपुर पुलिस ने 204 कोबरा बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में नौकरी हासिल की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों से हासिल की थी नौकरी

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है। यहां तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। Balrampur Police News जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित सिंह ने विशाल सोनी के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों में कूट रचना कर अपने नाम से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी कराया था। इसी फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति पाने के लिए किया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


पुलिस विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 204 कोबरा बटालियन, करनपुर जगदलपुर से विधिवत बर्खास्तगी के बाद अभिरक्षा में लेकर बलरामपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.