नोएडा : झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दो दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर राख

Ads

नोएडा : झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दो दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर राख

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 02:30 PM IST

नोएडा, 25 मई (भाषा) थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली गांव के पास नहर के किनारे बनी झुग्गी बस्ती में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग तेज थी और देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि खेरली गांव से गढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर के किनारे बनी झुग्गियों में आग लगने की सूचना दोपहर में मिली थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आग को फैलने से रोका। हालांकि आग में दो दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा के अक्षर गांव के पास स्थित हंसराज परिसर में बिजली के ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई थी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई।

इसके अलावा सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी मार्केट की एक दुकान में भी सुबह आग लगी। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग बुझाकर बड़ा नुकसान टाल दिया। अधिकारियों के अनुसार इन घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा