नोएडा: बदमाशों ने दिन-दिहाड़े मकान में घुसकर लाखों रुपए के गहने एवं नकदी लूटी

नोएडा: बदमाशों ने दिन-दिहाड़े मकान में घुसकर लाखों रुपए के गहने एवं नकदी लूटी

नोएडा: बदमाशों ने दिन-दिहाड़े मकान में घुसकर लाखों रुपए के गहने एवं नकदी लूटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 20, 2022 12:55 am IST

नोएडा (उप्र), 19 जनवरी (भाषा) नोएडा के सेक्टर-70 में बुधवार को बदमाशों ने दिन-दिहाड़े एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के गहने एवं नकद राशि लूट ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला मारन ने बताया कि बंगाल निवासी कल्याण मंडल राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी), चेन्नई में सहायक महाप्रबंधक के पद तैनात हैं। इससे पूर्व वह एनटीपीसी, दादरी में कार्यरत थे, जिसके चलते उनकी पत्नी ज्योति (50) एवं बेटी अनन्या (22) सेक्टर-70 में एक मकान में किराए पर रहती हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को जब वे दोनों घर पर थीं, तब दो बदमाश उनके मकान में जबरन घुस आए और चाकू का भय दिखाकर लाखों रुपए के गहने एवं नकद राशि लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने नकाब पहन रखा था, जिसके चलते ज्योति और अनन्या उनका चेहरा नहीं देख सकी।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में