नोएडा (उप्र), चार जून (भाषा) शिक्षा के अधिकार के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश देने में कथित अनियमितता के आरोप में नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के 33 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
पढ़ें- रेड लाइट एरिया में दूध लेने खड़ी नाबालिग लड़की को च…
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पढ़ें- आज और कल रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, केवल दूध और अतिआवश्यक सेवाओं को रहेगी छूट, इस जिले के लिए आदेश जारी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रधानाचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि इन स्कूलों ने कथित रूप से आगामी सत्र में प्रवेश के लिए वास्तव में उपलब्ध सीटों के मुकाबले कम सीटें दिखाईं।
पढ़ें- सुबह 6 से 9 बजे तक खुल सकेंगी डेयरी, बाजार पूरी तरह…
उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गैर वित्त पोषित स्कूलों की 25 प्रतशित सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं और कम सीटें प्रदर्शित करने से स्वत: इस श्रेणी की सीटें कम हो जाती हैं।