नोएडा (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) नोएडा में पुलिस ने बिना पंजीकरण संख्या वाली जीप में डीजल डलवाने के बाद पैसे दिए बिना वाहन लेकर भागने और पेट्रोल पंप के कर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप से बिना पंजीकरण संख्या वाली जीप में डीजल डलवाकर पैसे दिए बिना वहां से भाग गया और जब पेट्रोल पंप के ‘सेल्समैन’ ने उसका पीछा किया तो उसने उसकी मोटरसाकिल को टक्कर मार दी।
उसने बताया कि इस घटना में पेट्रोल पंप का कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस बीच, प्रत्यक्षदशियों ने कहा कि जीप के चालक ने मोटसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद उसे काफी दूर तक घसीटा।
अपर पुलिस उपायुक्त आर के गौतम ने बताया कि जीप चालक ने थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहन में डीजल डलवाया और वह बिना पैसे दिए वहां से भाग गया।
उन्होंने बताया कि यह देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मी कुलदीप शर्मा ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया।
उन्होंने बताया कि शर्मा ने दादरी बाईपास पर कोट चौकी के पास जीप चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया जिससे शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए जीप के चालक हर्ष मवई (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कुलदीप शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं सिम्मी
सिम्मी