नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर

नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर

नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 22, 2021 10:45 am IST

नोएडा, 22 जून (भाषा) नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृशक्ति को नमन करना है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नोएडा स्टेडियम में बनी शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी चंद्रो देवी तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी। सिंह ने कहा है कि ग्रामीण परिवेश के रूढ़िवादी बंधनों से निकलकर चंद्रो देवी ने देश और दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन कर एक मुकाम हासिल किया। वह अन्य महिलाओं की भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की अन्य महिला भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

चंद्रो देवी तोमर की कुछ समय पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

भाषा सं आशीष

आशीष


लेखक के बारे में