नोएडा: तीन वर्षीय बच्चे की बारहवीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण मौत

नोएडा: तीन वर्षीय बच्चे की बारहवीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण मौत

नोएडा: तीन वर्षीय बच्चे की बारहवीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण मौत
Modified Date: March 21, 2026 / 08:28 am IST
Published Date: March 21, 2026 8:28 am IST

नोएडा (उप्र), 21 मार्च (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख क्षेत्र थाना में तीन वर्षीय बच्चे की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 12वीं मंजिल से गिरने के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि गौर सिटी वन की सेवन एवेन्यू सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाला बच्चा 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय बच्चे की मां अपने दूसरे बच्चे को ट्यूशन से लेने गई थी और तीन वर्षीय बच्चा घर पर अकेला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में