नोएडा : मानसिक तनाव के कारण दो लोगों ने आत्महत्या की
नोएडा : मानसिक तनाव के कारण दो लोगों ने आत्महत्या की
नोएडा, 10 जनवरी (भाषा) नोएडा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने मानसिक तनाव के कारण रविवार को कथित रूप से आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र के मामूरा गांव निवासी सोनू गुप्ता रविवार को कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 के सी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संजय चौरसिया (42) ने रविवार को फैक्ट्री के अंदर ही पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर लिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
भाषा सं. अर्पणा
अर्पणा

Facebook


