नोएडा (उत्तर प्रदेश), दो अगस्त (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने सोमवार को दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.10 किलोग्राम गांजा और 24,635 रुपये नकद बरामद किए।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने नगला चरणदास गांव के पास से देवरिया निवासियों रानी और सुमन को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 5.10 किलोग्राम गांजा और 24,635 रुपये नकद बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
भाषा सं अर्पणा
अर्पणा