उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
Modified Date: June 23, 2026 / 10:49 am IST
Published Date: June 23, 2026 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मंगलवार तड़के उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान भागीरथी विहार निवासी हारुन सैफी के रूप में हुई है, जो 15 जून को दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार इलाके में राशिद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था।

अधिकारी ने बताया कि सैफी की गतिविधि के बारे में विशेष जानकारी पर पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज और खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच के इलाके में जाल बिछाया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने रुकने के बजाए कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की, जिससे संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस टीम ने अभियान के दौरान उसे काबू में कर लिया।’’

उनके मुताबिक, उसके कब्जे से एक अर्ध स्वचालित पिस्तौल, दो कारतूस और एक स्कूटर बरामद किया गया।

इससे पहले जांच में दयालपुर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और अन्य सबूतों के आधार पर हत्या में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं अपराध शाखा ने अनवर ठाकुर-हारून गिरोह से कथित तौर पर जुड़े दो नाबालिग शूटर को पकड़ा था।

पंद्रह जून को बाइक सवार तीन लोगों ने राशिद को कई गोलियां मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

भाषा नोमान

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में