North East Girls Molested in Delhi: ‘बेडरूम में चली जा…मेरे पति की जवानी पता चल जाएगी’ नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ अभद्रता, वायरल हो रहा वीडियो

North East Girls Molested in Delhi: 'बेडरूम में चली जा...मेरे पति की जवानी पता चल जाएगी' नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ अभद्रता, वायरल हो रहा वीडियो

North East Girls Molested in Delhi: ‘बेडरूम में चली जा…मेरे पति की जवानी पता चल जाएगी’ नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ अभद्रता, वायरल हो रहा वीडियो

North East Girls Molested in Delhi: 'बेडरूम में चली जा...मेरे पति की जवानी पता चल जाएगी' नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ अभद्रता, वायरल हो रहा वीडियो / Image: Viral Video

Modified Date: February 23, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: February 23, 2026 10:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • महिला ने युवतियों के चरित्र पर कीचड़ उछाला
  • महिला ने युवतियों "सेक्स वर्कर" कहते हुए बेहद अश्लील भाषा का उपयोग किया
  • आरोपी महिला ने 'पॉलिटीशियन' और 'कस्टम ऑफिसर' होने का रौब भी दिखाया

नई दिल्ली: North East Girls Molested in Delhi देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आते रहता है। हालांकि मामले में संज्ञान लेते हुए अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है। ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जमकर आलोचना हो रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने संज्ञान ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से अभद्रता

North East Girls Molested in Delhi मिली जानकारी के अनुसार मामला साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का है, जहां अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियां किराए के मकान में रहतीं हैं। 20 फरवरी को शाम लगभग 3:30 बजे युवतीयों ने अपने मकान में बिजली से संबंधित काम के लिए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। ​काम के दौरान इलेक्ट्रीशियन युवतियों के मकान में ड्रील कर रहा था, जिसके चलते कुछ धूल और सीमेंट के छोटे-छोटे टुकड़े पड़ोस में रहने वाली हर्ष सिंह और पत्नी रूबी जैन के मकान में गिर गए। मामले की शुरुआत यहीं से हुई। पहले तो दोनों पड़ोसियों के बीच कुछ कहा सुनी हुई, लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि हर्ष और रूबी ने लड़कियों पर अभद्र टिप्पीणी करने लगे।

मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जा

सामने आए वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि आरोपी महिला ने कहा- “‘क्या तुम सेक्स वर्कर हो, क्या तुम यहां धंधा करने आई हो, क्या तुमने घर पर मसाज पार्लर खोल लिया है? मेरा पति कितना जवान है, अगर ये जानना है तो उसके साथ बेडरूम में चली जा। वो पॉलिटीशियन का बेटा है। उसका बाप कस्टम ऑफिसर है।” महिला के ऐसे शब्दों को सुनकर युवतियां भड़क गईं और जमकर बहस हो गई।

युवतियों पर लगाया शराब पीने का आरोप

वीडियो में पीड़िता ने आरोपी महिला को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहती नजर आ रही है, कि ‘’सबने सुना कि तुमने मेरे चरित्र के बारे में क्या कहा है। तुमने मुझ पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाया है। जाओ मेरे कमरे की तलाशी लो, अगर तुम्हें वहां कोई बोतल मिल जाए तो कहना।’’

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी दंपति के खिलाफ मालवीय नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (सामान्य इरादा) और 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के खिलाफ हानिकारक कार्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी के अनुसार, किसी भी तरह की शारीरिक चोट की सूचना नहीं मिली है, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक उत्पीड़न और अपमान का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"