Gold Rate 23 February 2026: सप्ताह की शुरुआत में सोने की चमक हुई फीकी, इतने रुपये गिर गए दाम, जानें आपके शहर में कितने रुपये में मिल रहा है 10 ग्राम गोल्ड?
Gold Rate 23 February 2026: पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 1,530 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,400 रुपये महंगा हुआ है। फिलहाल देश में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं आज सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
(Gold Rate 23 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,270 रुपये
- बीते सप्ताह में 24 कैरेट सोना 1,530 रुपये बढ़ा
नई दिल्ली: Gold Rate 23 February 2026 in India नए सप्ताह के पहले ही दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज 23 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। हालांकि, बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 1,530 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,400 रुपये तक महंगा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।
आज का ताजा भाव (Aaj Ka Sone Ka Bhaav)
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये घटकर 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 10 रुपये कम होकर 1,19,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। कीमतों में यह गिरावट मामूली है, लेकिन ऊंचे स्तर पर बने रहने से बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने की कीमतें (रुपये)
| मात्रा | आज की कीमत | कल की कीमत | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹11,960 | ₹11,961 | -₹1 |
| 8 ग्राम | ₹95,680 | ₹95,688 | -₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,19,600 | ₹1,19,610 | -₹10 |
| 100 ग्राम | ₹11,96,000 | ₹11,96,100 | -₹100 |
मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों का हाल (Gold Price Today)
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,45,990 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,19,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी अधिक है। यहां 24 कैरेट सोना 1,60,140 रुपये, 22 कैरेट 1,46,790 रुपये और 18 कैरेट 1,25,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर ही बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹1,19,600 | ₹1,46,140 | ₹1,59,420 |
| मुंबई | ₹1,19,450 | ₹1,45,990 | ₹1,59,270 |
| अहमदाबाद | ₹1,19,500 | ₹1,46,040 | ₹1,59,320 |
| चेन्नई | ₹1,25,590 | ₹1,46,790 | ₹1,60,140 |
| कोलकाता | ₹1,19,450 | ₹1,45,990 | ₹1,59,270 |
| हैदराबाद | ₹1,19,450 | ₹1,45,990 | ₹1,59,270 |
| जयपुर | ₹1,19,600 | ₹1,46,140 | ₹1,59,420 |
| भोपाल | ₹1,19,500 | ₹1,46,040 | ₹1,59,320 |
| लखनऊ | ₹1,19,600 | ₹1,46,140 | ₹1,59,420 |
| चंडीगढ़ | ₹1,19,600 | ₹1,46,140 | ₹1,59,420 |
टैरिफ और वैश्विक तनाव का असर (Impact of Tariffs)
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में टैरिफ को लेकर हालिया घटनाक्रम और मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ आदेश रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात शुल्क पहले 10% और फिर 15% तक बढ़ा दिया। इन फैसलों से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर सकते हैं।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 23 फ़रवरी 2026 | ₹15,942 | (-1) | ₹14,614 | (-1) |
| 22 फ़रवरी 2026 | ₹15,943 | 0 | ₹14,615 | 0 |
| 21 फ़रवरी 2026 | ₹15,943 | (+191) | ₹14,615 | (+175) |
| 20 फ़रवरी 2026 | ₹15,752 | (+88) | ₹14,440 | (+80) |
| 19 फ़रवरी 2026 | ₹15,664 | (+229) | ₹14,360 | (+210) |
| 18 फ़रवरी 2026 | ₹15,435 | 0 | ₹14,150 | 0 |
| 17 फ़रवरी 2026 | ₹15,435 | (-224) | ₹14,150 | (-205) |
| 16 फ़रवरी 2026 | ₹15,659 | (-131) | ₹14,355 | (-120) |
| 15 फ़रवरी 2026 | ₹15,790 | 0 | ₹14,475 | 0 |
| 14 फ़रवरी 2026 | ₹15,790 | (+197) | ₹14,475 | (+180) |
चांदी में भी गिरावट (Silver Also Declined)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 23 फरवरी की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था, लेकिन फिलहाल इसमें नरमी देखी जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 23 February 2026: सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से बदला बाजार का मूड, विदेशी बाजारों में रौनक, क्या अब सेंसेक्स-निफ्टी लगाएंगी लंबी छलांग?
- Petrol Diesel Price 20 February 2026: 80 रुपए से नीचे आया ईंधन का दाम, कीमतों में आई कमी तो लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है, जानिए आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
- Raipur NEET Student Suicide: किराये के मकान में एकसाथ रहते थे भाई-बहन, फिर आधी रात जो हुआ.. सुबह इस हाल में देखकर उड़ गए लोगों को होश

Facebook


