उत्तर पश्चिम रेलवे के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बुधवार से

उत्तर पश्चिम रेलवे के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बुधवार से

उत्तर पश्चिम रेलवे के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बुधवार से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 25, 2021 1:43 pm IST

जयपुर, 25 जनवरी (भाषा) उत्तर पश्चिम रेलवे अपने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत 27 जनवरी से करेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय अस्पताल, जयपुर को टीकाकरण केंद्र बनाया है।

प्रवक्ता के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे में पहले चरण में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण राज्य सरकार के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की देखरेख में किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके के प्रति चार जनवरी से जागरुक किया जा रहा है तथा इसके लिए समुचित प्रशिक्षण भी दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में केंद्रीय चिकित्सालय पर कुल 1188 कोविड-19 मरीजों ने अब तक रिपोर्ट किया है। केंद्रीय अस्पताल में राज्य सरकार के समन्वय से टीकाकरण का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है।

भाषा पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में